विदिशा एवं सांची स्टेशन पर चार प्रमुख ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव की अवधि बढ़ाई गई

भोपाल:

यात्रियों की सुविधा एवं जनप्रतिनिधियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा विदिशा एवं सांची स्टेशन पर चार महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव की अवधि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों का ठहराव वर्तमान समय-सारिणी के अनुसार आगामी आदेश तक जारी रहेगा।

विस्तारित प्रायोगिक ठहराव का विवरण निम्नानुसार है—
1. गाड़ी संख्या 12629 यशवंतपुर–हजरत निजामुद्दीन कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, विदिशा स्टेशन पर 31.06.2026 से आगामी आदेश तक ।
2. गाड़ी संख्या 12630 हजरत निजामुद्दीन–यशवंतपुर कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, विदिशा स्टेशन पर 30.06.2026 से आगामी आदेश तक ।
3. गाड़ी संख्या 16031 माता वैष्णो देवी कटरा–चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस, सांची स्टेशन पर 28.06.2026 से आगामी आदेश तक ।
4. गाड़ी संख्या 16032 चेन्नई सेंट्रल–माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, सांची स्टेशन पर 28.06.2026 से आगामी आदेश तक ।

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि इन ट्रेनों का ठहराव पूर्व में प्रायोगिक आधार पर स्वीकृत किया गया था। यात्रियों द्वारा प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रिया तथा क्षेत्रीय आवश्यकता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इनके ठहराव को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है। इससे विदिशा, सांची एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध रहेगा तथा धार्मिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक यात्राओं में सुविधा मिलेगी।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि इन ट्रेनों का ठहराव एवं समयसारणी की अधिक जानकारी के लिए रेलवे मदद 139 अथवा NTES के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।