रोजगार मेले का आयोजन 8 सितंबर को
भोपाल:
जिला रोजगार अधिकारी भोपाल ने बताया कि युवा संगम (रोजगार मेला) का आयोजन 08 सितंबर को प्रातः11 बजे से स्कोप ग्लोबल यूनिवर्सिटी, मिसरोद,भोपाल में किया जा रहा है I
उन्होंने मध्यप्रदेश के सभी रोजगार के इच्छुक आवेदक, आवेदिकाओं से अपील की है कि वे अपने समस्त मूल प्रमाण – पत्रों एवं अपना बायोडाटा सहित साक्षात्कार के लिए 08 सितंबर को प्रातः 11 बजे उपस्थित होकर युवा संगम रोजगार मेला का सुनहरा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त सकते है। भर्ती कंपनियों द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय, कंपनी से समस्त जानकारी स्वंय प्राप्त करें।
