Skip to content
Monday, September 14, 2026
Latest:
  • निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन
  • आधुनिक मशीनों से चमकेंगे भोपाल मंडल के 7 प्रमुख स्टेशन, स्वच्छता व्यवस्था को मिली नई गति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार तथा युवा कार्य खेल मंत्री मांडविया से की सौजन्य भेंट
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से की भेंट

  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • छत्तीसगढ
    • रायपुर
    • बिलासपुर
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • कानपुर
  • राष्ट्रीय
  • ई पेपर
    • भोपाल
    • रायपुर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • संपर्क
राष्ट्रीय 

जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के नाम पर विचार-विमर्श के लिए चर्चा की

August 23, 2024 EK SAT BULLETIN Apart from JP Nadda and Amit Shah, featured

नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के नाम पर विचार-विमर्श के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आवास पर पार्टी की एक उच्चस्तरीय बैठक हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। बैठक में जम्मू कश्मीर भाजपा कोर ग्रुप के नेताओं के साथ एक-एक सीट पर उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया जा रहा है।

जेपी नड्डा और अमित शाह के अलावा इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल. संतोष, जम्मू कश्मीर के दोनों चुनाव प्रभारी राम माधव, केंद्रीय मंत्री तथा जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से सांसद जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी, पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, प्रदेश संगठन महासचिव अशोक कौल, जुगल किशोर शर्मा और देवेंद्र राणा सहित जम्मू-कश्मीर भाजपा कोर ग्रुप में शामिल अन्य कई अहम नेता मौजूद हैं।

बैठक में जम्मू कश्मीर की विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा कर एक अंतिम सूची बनाने की कोशिश की जाएगी। इस सूची को अंतिम मंजूरी के लिए रविवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता और पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखा जाएगा।

इससे पहले, हाल ही में जम्मू-कश्मीर के चुनाव प्रभारी बनाए गए राम माधव ने भी शुक्रवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर उनके साथ लंबी बैठक की थी। बताया जा रहा है कि कई घंटे तक चली उस बैठक में जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक हालात, राजनीतिक समीकरण, उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया और चुनाव बाद बनने वाले हालात पर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों नेताओं की इस बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर के प्रदेश संगठन महासचिव अशोक कौल भी मौजूद रहे।

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। राज्य में जिन 24 सीटों पर 18 सितंबर को मतदान होना है, उन सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त है। वहीं, 25 सितंबर को दूसरे चरण के तहत मतदान वाली 26 सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख 5 सितंबर है। तीसरे चरण के तहत राज्य की जिन 40 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान होना है, उन पर नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर है।

 

  • ← अक्षय ऊर्जा दिवसः ऊर्जा दक्षता में नवोन्मेष के लिए सीआईआई ने वेदांता एल्यूमिनियम को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म →

You May Also Like

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार आज थम गया, 58 सीटों के लिए 25 मई को होगा मतदान

May 23, 2024 EK SAT BULLETIN

आप पार्टी सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे सत्येंद्र जैन की मुसीबतें लगातार बढ़ रही

March 19, 2025 EK SAT BULLETIN

अमेरिकी मशीनों से सुरंग में 30 मीटर ड्रिलिंग, दिल्ली से भेजी गई मशीन उत्तरकाशी में कर रही चमत्कार

November 17, 2023 EK SAT BULLETIN

विशेष

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 224 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि जारी
भोपाल मध्य प्रदेश विशेष 

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 224 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि जारी

July 31, 2026 EK SAT BULLETIN

भोपाल : पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों की शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजा मुथुपांडी को सिल्वर मैडल जीतने पर दी बधाई
खेल भोपाल मध्य प्रदेश विशेष 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजा मुथुपांडी को सिल्वर मैडल जीतने पर दी बधाई

July 28, 2026 EK SAT BULLETIN
भोपाल मध्य प्रदेश विशेष 

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

July 28, 2026 EK SAT BULLETIN
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
भोपाल मध्य प्रदेश विशेष 

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन

July 23, 2026 EK SAT BULLETIN

छत्तीसगढ़ ऑफिस

Owner : EK SAT PARAYAS JANKALYAN SAMITI
DIRECTOR : ABHISHEK SHARMA
Contact : 9893311784
Email : eksatbulletin@gmail.com
Raipur Address: agradoot bhawan press complex rajbandha maidan raipur
Bureau office : mangali bazar ward 5 gaurela pendra marwahi

Categories

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • #285 (no title)

Recent Posts

  • निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन September 12, 2026
  • आधुनिक मशीनों से चमकेंगे भोपाल मंडल के 7 प्रमुख स्टेशन, स्वच्छता व्यवस्था को मिली नई गति September 12, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार तथा युवा कार्य खेल मंत्री मांडविया से की सौजन्य भेंट September 12, 2026
copyright@2022 EKsatbulletin