Skip to content
Thursday, October 29, 2026
Latest:
  • खराब मौसम और बारिश के कारण छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के मुकाबले स्थगित, 30 अक्टूबर को होंगे दोनों मैच
  • रेडक्रॉस सोसायटी में सदस्य संख्या बढ़ाने, स्वास्थ्य जागरूकता शिविर और रक्तदान-अंगदान के प्रचार-प्रसार पर दिया गया विशेष जोर
  • जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
  • महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 नस्तीबद्ध
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न

  • राष्ट्रीय
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • छत्तीसगढ
    • बिलासपुर
    • रायपुर
  • ई पेपर
    • भोपाल
    • रायपुर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
    • बिलासपुर
  • संपर्क
राष्ट्रीय 

पीपीएफ खाताधारकों को बड़ी राहत, PPF Account में नॉमिनी अपडेशन के लिए लगने वाले चार्ज को खत्म

April 4, 2025 EK SAT BULLETIN PPF account, top-news

नई दिल्ली

सरकार ने एक बड़ा ऐलान करते हुए पीपीएफ अकाउंट होल्डर्स (PPF Account Holders) को बड़ी राहत दी है. दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि पीपीएफ खातों में नॉमिनी अपडेशन (PPF Nominee Updation) के लिए अब कोई भी चार्ज नहीं देना होगा यानी ये काम अब बिल्कुल फ्री होगा. इससे देश के करीब 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा.  

वित्त मंत्री ने शेयर की जानकारी
पीटीआई के मुताबिक, सरकार ने नोटिफिकेशन के जरिए PPF खातों में नॉमिनी जोड़ने के नियमों में बदलाव (PPF Account Rule Change) किए हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब एक्स) पर एक पोस्ट में कहा है कि पीपीएफ अकाउंट में नॉमिनी डिटेल्स को अपडेट करने के लिए कुछ फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन की ओर से चार्ज लिया जा रहा था, लेकिन अब ये काम बिल्कुल फ्री में होगा.

50 रुपये का लगता था चार्ज  
सरकार द्वारा पीपीएफ अकाउंट होल्डर्स के लिए किए गए इस चेंज के बारे में सरकार की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. 2 अप्रैल, 2025 को जारी इस नोटिफिकेशन में साफ लिखा है कि PPF Account में नॉमिनी अपडेशन पर किसी भी शुल्क को खत्म कर दिया गया है. सरकारी बचत संवर्धन सामान्य नियम 2018 में ये जरूरी बदलाव किया गया है. इसके मुताबिक, सरकार द्वारा संचालित स्मॉल सेविंग स्कीम्स (Small Saving Schemes) के लिए नॉमिली कैंसिल करने या फिर बदलने के लिए अब तक 50 रुपये का शुल्क लिया जा रहा था.

4 नॉमिनी जोड़ने तक की दी गई सुविधा
वित्त मंत्री ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में सरकार द्वारा नियमों में बदलाव के संबंध में जारी नोटिफिकेशन भी शेयर किए हैं. निर्मला सीतारमण ने बताया है कि नॉमिनी अपडेशन को फ्री करने के अलावा हाल ही में पास किए गए बैंकिंग अमेंडमेंट बिल 2025 (Banking Amendment Bill 2025) के तहत पीपीएफ खाताधारकों को अपने जमा पैसों के भुगतान, सुरक्षित रखे गए सामान और लॉकर के लिए 4 नॉमिनी तक जोड़ने की सुविधा भी दी गई है.

सुरक्षित निवेश का बेहतर विकल्प PPF
पीपीएफ (PPF) में ज्यादातर पेशेवर टैक्स सेविंग (Tax Saving) करने के लिए निवेश करते हैं. इसमें निवेश के साथ मैच्‍योरिटी रकम और ब्‍याज भी टैक्‍स फ्री (Tax Free) रहता है. लॉन्‍ग टर्म में सेफ इन्‍वेस्‍टमेंट और बड़ा फंड बनाने का यह बेहतर तरीका है. पीपीएफ अकाउंट में निवेश पर धारा 80C के तहत 1.50 लाख रुपये टैक्स डिडक्‍शन मिलता है. बता दें कि पीपीएफ में निवेश पर सरकार की ओर से 7.1 फीसदी का ब्याज मिलता है.

पीपीएफ खाता धारक 5 अप्रैल से पहले मंथली निवेश कर लें. इससे उन्हें पूरे महीने का ब्याज मिलेगा.

पब्लिक प्रोविडंट फंड (PPF) में पैसा जमा करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है, क्योंकि अप्रैल की 5 तारीख उन लोगों के लिए बेहद अहम है. दरअसल अगर आप 5 अप्रैल से पहले मंथली निवेश करते हैं, तो आपको उस महीने का पूरा ब्याज मिल जाता है. ब्याज का लाभ उठाने के लिए आप 5 अप्रैल तक अपना मंथली निवेश जरुर कर लें.

पीपीएफ खाते में हर महीनें ब्याज की होती है गणना
पीपीएफ हर महीनें पीपीएफ खाते में पांच तारीख के हिसाब से ब्याज की गणना करता है. यानी आप हर वित्त वर्ष की शुरुआत की 5 अप्रैल को एकमुश्त पैसा जमा कर देते हैं, तो आपको पूरा ब्याज मिलेगा.

5 के बाद करेंगे निवेश तो नहीं मिलेगा पूरा ब्याज
वहीं, अगर कोई व्यक्ति पीपीएफ खाते में महीने की 5 तारीख तक अपना इन्वेंस्ट करता है, तो उसे उस पैसों पर पूरे माह का ब्याज मिलेगा. वहीं, अगर कोई व्यक्ति 5 तारीख के बाद पीपीएफ खाते में अपनी राशि को निवेश करता है, तो उसे कम बैलेंस पर कम ब्याज का लाभ मिलेगा.

पीपीएफ एक दीर्घकालिक बचत योजना
बता दें कि पीपीएफ भारत सरकार की दीर्घकालिक बचत योजना है. पीपीएफ खाता पोस्ट ऑफिस और किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में खोला जा सकता है. जो लोग इसमें निवेश करते हैं, उन्हें इसमें चक्रवृद्धि ब्याज तक मिलता है. ये योजना कर मुक्त है. साथ ही इसमें निवेश की रकम पर लोन की सुविधा दी जा रही है. इसके अलावा निवेश की राशि पर गारंटी से रिटर्न मिलता है.

 

  • ← इंदौर के नगर निगम का बजट पेश, बनेंगी 33 नई सड़कें, हर वार्ड में खुलेगी योग शाला
  • भोपाल के बाद प्रदेश में सबसे अधिक वक्फ संपत्तियां बुरहानपुर, संशोधन बिल के पास होने पड़ेगा असर →

You May Also Like

दिल्लीवासी हो जाएं खुश, कड़कड़ाती ठंड से इस दिन मिलने जा रही राहत, जानें UP का भी हाल

December 22, 2023 EK SAT BULLETIN

जम्मू-कश्मीर: BJP के साथ जाने वाली पार्टी हो जाएगी गायब; फारूक अब्दुल्ला ने गठबंधन की अटकलों को किया खारिज

October 6, 2024 EK SAT BULLETIN

झारखंड में पलटी जवानों से भरी बस, एक का धड़ से अलग हो गया सिर और 39 घायल

May 8, 2024 EK SAT BULLETIN

विशेष

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्रता से निराकरण करने दिए निर्देश
gpm छत्तीसगढ विशेष 

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्रता से निराकरण करने दिए निर्देश

October 27, 2026 EK SAT BULLETIN

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे

प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में साकार हो रहे हजारों परिवारों के सपने, पक्के आशियानों से बदल रही जिंदगी
छत्तीसगढ रायपुर विशेष 

प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में साकार हो रहे हजारों परिवारों के सपने, पक्के आशियानों से बदल रही जिंदगी

October 24, 2026 EK SAT BULLETIN
एक भी बच्चा पोलियो रोधी खुराक से वंचित न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मध्य प्रदेश विशेष 

एक भी बच्चा पोलियो रोधी खुराक से वंचित न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

October 24, 2026 EK SAT BULLETIN
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
छत्तीसगढ रायपुर विशेष 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

October 23, 2026 EK SAT BULLETIN

छत्तीसगढ़ ऑफिस

Owner : EK SAT PARAYAS JANKALYAN SAMITI
DIRECTOR : ABHISHEK SHARMA
Contact : 9893311784
Email : eksatbulletin@gmail.com
Raipur Address: agradoot bhawan press complex rajbandha maidan raipur
Bureau office : mangali bazar ward 5 gaurela pendra marwahi

Categories

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • #285 (no title)

Recent Posts

  • खराब मौसम और बारिश के कारण छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के मुकाबले स्थगित, 30 अक्टूबर को होंगे दोनों मैच October 29, 2026
  • रेडक्रॉस सोसायटी में सदस्य संख्या बढ़ाने, स्वास्थ्य जागरूकता शिविर और रक्तदान-अंगदान के प्रचार-प्रसार पर दिया गया विशेष जोर October 29, 2026
  • जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी October 29, 2026
copyright@2022 EKsatbulletin