बुद्ध पूर्णिमा पर आज करें ये महाउपाय, दिन दौगुनी रात चौगुनी मिलेगी तरक्की सफलता प्राप्त
बुद्ध पूर्णिमा सबसे पवित्र त्योहार है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है.इसे बुद्ध जयंती, पीपल पूर्णिमा और वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. इस अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के उपदेशों का भक्त स्मरण करते हैं और जीवन में उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं. बुद्ध पूर्णिमा 12 मई 2025 यानी आज मनाई जा रही है. और यह भगवान बुद्ध की 2587वीं जयंती होगी. ज्योतिषियों की मानें तो, बुद्ध पूर्णिमा के दिन कुछ खास उपाय करना बड़ा ही शुभ माना जाता है. यह त्यौहार बौद्ध समुदाय का एक महत्वपुर्ण त्यौहार है, जिसे गौतम बुद्ध के जन्म , ज्ञान प्राप्ति और निर्वाण की स्मृति में मनाया जाता है , यह त्यौहार दक्षिण , दक्षिण – पूर्व और पूर्वी एशिया में व्यापक रूप से मनाय जाता है ।
बुद्ध पूर्णिमा के उपाय
. अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति अशुभ या कमजोर है तो बुद्ध पूर्णिमा पर इसे एक सरल उपाय से दूर किया जा सकता है. चन्द्रमा को मजबूत बनाने के लिए भगवान शिव की उपासना सबसे ज्यादा फलदायी होती है. इसलिए बुद्ध पूर्णिमा पर शिव मंत्र का अधिक से अधिक जाप करें. चाहें तो पूर्णिमा का उपवास भी रख सकते हैं

