मे नहीं चाहता आप इंडिया में बनाओ, वो खुद अपना देख लेंगे’,( एप्पल सीईओ) टिम कुक से बोले ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (डोनाल्ड ट्रंप ) ने कहा कि भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ कम करने की पेशकश की है, क्योंकि भारत इम्पोटर् पर समझौता चाहता है. ट्रंप ने कहा कि भारत ने कई अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर शून्य टैरिफ लगाने का भी आफर दिया है.
भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर व्यापार वार्ता चल रही है. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल के सीईओ टिम कुक से भारत के सीईओ टिम कुक से भारत में एप्पल प्रोडक्ट्स बनाने से मना किया है. ट्रंप ने कहा कि मैं नहीं चाहता आप इंडिया में एप्पल के प्रोडक्ट्स बनाओ, वो खुद अपना देख लेंगे.
इसके अलावा, ट्रंप ने एक और बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि भारत ने यू एस की कई चीजों पर शून्य टैरिफ लगाने का आफर दिया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ कम करने की पेशकश की है, क्योंकि भारत रिपोर्ट टैक्स (इन्डिया इमपोर्ट) पर समझौता चाहता है.
कतर में गुरुवार को व्यापार जगत के नेताओं के साथ एक कार्यक्रम में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत सरकार ने हमें एक ऐसा सौदा पेश किया है, जिसके तहत वे मूल रूप से हमसे कोई टैरिफ नहीं वसूलने को तैयार हैं. उन्होंने वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच चल रही व्यापार वार्ता में प्रगति का संकेत दिया. मिशिगन में एक दिन पहले बोलते हुए ट्रंप ने कहा था कि भारत के साथ टैरिफ वार्ता बहुत अच्छी चल रही है. और जल्द ही डील पूरी हो जाएगी. यह मिडिया के रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है ।

