दीपिका ने संदीप रेड्डी वांगा से कर दी ऐसी डिमांड, परेशान डायरेक्टर तलाशने लगे नई एक्ट्र
तेलुगू सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है. खबर है कि फिल्म से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को उनकी बढ़ती डिमांड के चलते निकाल दिया गया है क्योंकि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा एक्ट्रेस के इस बर्ताव से खुश नहीं थे.
तेलुगू सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ का क्रेज रिलीज होने से पहले ही काफी ज्यादा है. जबसे इसकी अनाउंसमेंट की गई है, तभी से फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं. वहीं जब खबर आई कि दीपिका पादुकोण भी फिल्म का हिस्सा होने वाली हैं, तब उनकी उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गईं. लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे फैंस का दिल टूट सकता है.
‘स्पिरिट’ से बाहर हुईं दीपिका, क्या है वजह?
खबर है कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण प्रभास स्टारर ‘स्पिरिट’ से बाहर हो गई हैं. उनके बाहर होने की वजह उनकी बढ़ती डिमांड बताई गई है जिससे तंग आकर फिल्म के मेकर्स ने एक्ट्रेस के खिलाफ ये मुश्किल कदम उठाया. डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म के लिए दीपिका ने मेकर्स के सामने कई सारी ऐसी डिमांड रखी जिसे सुनकर मेकर्स ने उनके बर्ताव को ‘अनप्रोफेशनल’ बताया.
