इंग्लैंड दौरे के ल‍िए भारतीय टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे बने कप्तान,

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर 19 टीम का ऐलान कर दिया गया है. जहां आयुष म्हात्रे को भारतीय टीम की कमान दी गई है. वहीं वहीं वैभव सूर्यवंशी भी इस टीम में शाम‍िल क‍िए गए हैं.  इंग्लैंड दौरे के लिए भारत U19 टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिला मौका इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर 19 टीम का ऐलान हो गया है. इस दौरे पर भारतीय टीम 24 जून से 23 जुलाई तक एक वॉर्म-अप, पांच वनडे और दो मल्टी-डे मैच खेल खेलेगी. इस दौरे के ल‍िए 17 साल के आयुष म्हात्रे को भारतीय टीम की कमान दी गई है. वहीं 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है. वैभव और आयुष दोनों ने ही आईपीएल में धूम मचाकर रख दी है.  BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के सच‍िव देवजीत सैकिया ने बताया कि इस टीम की उपकप्तानी अभिज्ञान कुंडू को दी गई है, वो विकेटकीपर भी हैं .वहीं दूसरे विकेटकीपर के तौर पर टीम में हरवंश सिंह रहेंगे. इसके अलावा स्टैंडबाय ख‍िलाड़‍ियों की ल‍िस्ट भी BCCI की ओर से जारी की गई है. जहां अलंकृत रापोल एक और विकेटकीपर के तौर पर चयन‍ित किए गए हैं.