राहुल गांधी का बैक टू बैक बिहार दौरा, विधानसभा चुनाव को लेकर आखिर क्या है कांग्रेस का प्लान
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड में है. राहुल गांधी बैक टू बैक बिहार दौरा र रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आखिर ग्रैंड ओल्ड पार्टी का प्लान क्या है?
बिहार विधानसभा चुनाव में तकरीबन पांच महीने का वक्त बचा है और सियासी हलचल तेज हो गई है. राजनीतिक दल बिहार चुनाव के लिए अपनी चुनावी तैयारियों को रफ्तार देने जुटे हुए हैं. सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी महागठबंधन के घटक दल मैदान में उतर आए हैं. पिछले चुनाव में महागठबंधन के घटक दल मैदान में उतर आए हैं. पिछले चुनाव में महागठबंधन के मामूली अंतर से सत्ता की जंग में पीछे रह जाने का कसूरवार कांग्रेस के खराब स्ट्राइक रेट को ठहराया गया था. इस बार अलर्ट नजर आ रही कांग्रेस ने जिस स्तर पर अपनी चुनावी तैयारी शुरू की है, वह राजनीतिक पंडितों को चौंका रहा है. बिहार चुनाव को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी खुद एक्टिव मोड में हैं और कांग्रेस को लीड करते नजर आ रहे हैं. पिछले पांच महीनों की ही बात करें तो राहुल गांधी चार दफे बिहार का दौरा कर चुके हैं. कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो आने वाले कुछ महीनों में राहुल गांधी के और भी दौरे हो सकते हैं. राहुल गांधी अलग-अलग जिलों का दौरा कर सकते हैं. बिहार को लेकर कांग्रेस की तैयारियों का ब्लूप्रिंट विरोधी ही नहीं, सहयोगी दलों को भी चौंका रहा है. चुनावी मोर्चे पर अमूमन सुस्त मानी जाने वाली ग्रैंड ओल्ड पार्टी ने बिहार में अभी से ही अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है. कांग्रेस का टार्गेट बिहार में अपनाजनाधार बढ़ाना है, जिसका विधानसभा चुनाव के बाद अगले लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को मिल सके.

