नाम बड़े और दर्शन छोटे! IPL 2025 में फ्लॉप रहे ये 5 करोड़पति भारतीय खिलाड़ी, टीम की लुटिया डूबी
आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के मुकाबले जल्द शुरू होने वाले हैं. यह आईपीएल सीजन कुछ टीमों के लिए बैड ड्रीम साबित हुआ. वहीं कुछ भारतीय खिलाड़ियों के लिए भारतीय खिलाड़ियों के लिए भी ये सीजन उनकी उम्मीदों से विपरीत रहा.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में प्लेऑफ मैचों की घड़ी धीरे-धीरे नजदीक आ रही है. गुजरात टाइटन्स (GT), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), पंजाब किंग्स(PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) ने प्लेऑफ में एंट्री ले ली है. जबकि बाकी छह टीमों का बोरिया बिस्तर बंध चुका है. आईपीएल 2025 का फाइनल 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है.देखा जाए तो आईपीएल 2025 कुछ टीमों के लिए एक बैड ड्रीम साबित हुआ, वहीं कुछ भारतीय खिलाड़ियों के लिए भी ये सीजन उनकी उम्मीदों से विपरीत रहा. कुछ स्टार प्लेयर तो अपनी भारी भरकम कीमत को सही साबित करने में नाकाम रहे और उनकी टीम भी प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है. आइए नजर डालते हैं

