‘धड़क-2’ को सेंसर बोर्ड से मिला झटका, दर्जन भर सीन्स पर चली कैंची, मिला U/A सर्टिफिकेट

शाजिया इकबाल के डायरेक्शन में बनी धड़क-2 को आखिरकार 16 कट के बाद केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से U/A सर्टिफिकेट मिल गया है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म धड़क-2 में बहुत सारे बदलाव करवाएं हैं, जिसमें कई पॉलिटिकल डायलॉग, कुछ जाति सूचक शब्द है

करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ की 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग हुई. यहां फिल्म की काफी सराहना हुई और स्टैंडिंग ओवेशन मिला वहीं दूसरी ओर धर्मा प्रोडक्शन की एक फिल्म को अपने ही देश में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. शाजिया इकबाल के डायरेक्शन में बनी धड़क-2 को  आखिरकार 16 कट के बाद केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से U/A सर्टिफिकेट मिल गया है.

फिल्म धड़क-2 का पोस्टर