बिजली कटौती की शिकायत मिलने पर आधी रात को निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री तोमर

तानसेन नगर जोन ग्वालियर में पदस्थ सहायक यंत्री और उप यंत्री को निलंबित करने के दिए निर्देश

भोपाल : देर रात बिजली कटौती की शिकायत मिली तो ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर उसी समय विद्युत उपकेन्द्र, ट्रांसफार्मर एवं उस क्षेत्र के निरीक्षण के लिये निकल पड़े। निरीक्षण के दौरान लापरवाही सामने आने पर उन्होंने एक सहायक यंत्री और एक उपयंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।