IPL Final: ‘मुझे कभी नहीं लगा था ऐसा दिन आएगा…’, पहली बार IPL चैम्पियन बनने के बाद क्या बोले विराट कोहली

 17 साल बाद आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) का खिताब पहली बार अपने नाम किया है. इस महाजीत के बाद विराट कोहली काफी भावुक नजर आए. कोहली इकलौते खिलाड़ी हैं जो आरसीबी के साथ शुरू से जुड़े हुए हैं.

जीत के बाद क्या बोले विराट कोहली

विराट कोहली ने कहा, ‘यह जीत जितनी हमारी टीम के लिए है, उतनी ही हमारे फैंस के लिए भी है. यह 18 लंबे सालों का इंतजार था. मैंने अपना युवावस्था, अपना सर्वश्रेष्ठ समय इस टीम को दिया. मैंने इसमें अपनी पूरी ताकत झोंक दी. मुझे कभी नहीं लगा था कि यह दिन भी आएगा. जैसे ही आखिरी गेंद डाली गई, मैं भावुक हो गया.

विराट कोहली का रिएक्शन वायरल.