मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 जून को क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे

भोपाल : 

रामघाट पर भव्य लेज़र शो होगा रामघाट पर होगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार 5 जून को उज्जैन में क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव वाल्मिकी धाम से यात्रा में शामिल होकर पैदल भ्रमण करेंगे। इस दौरान साधु, संत, महंत और महामंडलेश्वर भी यात्रा में सहभागिता करेंगे।