मुख्यमंत्री डॉ. यादव बावड़ी उत्सव में चिंतामण गणेश मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मण बावड़ी से सम्मिलित हुए

भोपाल :

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान में चिंतामण गणेश मंदिर परिसर में सिंदूर के पौधे का रोपण किया
“बूंद सहेजे बावड़ी” पुस्तक का किया विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  जल गंगा संवर्धन अभियान में चिंतामण गणेश मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मण बावड़ी से बावड़ी उत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘बूंद सहेजे बावड़ी’ पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ में चिंतामण गणेश मंदिर परिसर में सिंदूर के पौधे का रोपण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान चिंतामण गणेश के आशीर्वाद से देश-प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयाँ छू रहा है। उज्जैन में आयोजित की गई वेलनेस समिट में हजारों करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। उज्जैन देश-विदेश के लिए मानसिक शांति, आध्यात्म, वेलनेस केयर का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।