प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष फोकस : 35 कार्यों का औचक निरीक्षण

भोपाल:

तीन में मिली खामियाँ : संबंधितों पर कार्रवाई8 से 10 जून तक चलेगा विशेष निरीक्षण अभियान लोक पथ ऐप के प्रचार-प्रसार के निर्देश

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के निर्देश पर विभाग के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुधार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा औचक निरीक्षण की एक कार्ययोजना के अंतर्गत हर माह में दो दिन अचानक चयनित कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। इसी श्रृंखला में प्रदेश के रायसेन, खरगौन, सीधी, देवास, छतरपुर, सिवनी एवं दतिया जिलों में 4 जून को मुख्य अभियंताओं के सात निरीक्षण दलों द्वारा 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। इनमें से 14 कार्य लोक निर्माण विभाग (सड़क/पुल), 9 कार्य पी.आई.यू. (भवन), 7 कार्य मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, 3 कार्य मध्यप्रदेश भवन विकास निगम तथा 2 कार्य एन.एच. के सम्मिलित थे।