गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा, एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त
भोपाल : गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान गुजसेल एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। रेस्कूय ऑपरेशन जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। विमान में करीब 242 लोग सवार थे। अभी तक हताहतों की संख्या का पता नहीं चला है।

