सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर राज्यपाल की ओर से कलेक्टर सिंह को प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह

भोपाल: 12 जून 2025

शहीद सैनिकों के परिजनों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों तथा सशस्त्र सेना झण्डा निधि में लक्ष्य से अधिक राशि एकत्रित कर सहयोग करने के लिए राज्पाल  मंगूभाई पटेल की ओर से कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

राज्यपाल  मंगू भाई पटेल की ओर से रिटायर्ड कर्नल  राजीव खत्री द्वारा कलेक्टर  सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि भूतपूर्व सैनिकों तथा शहीद सैनिकों के परिजनों के कल्याण हेतु वर्ष 2024-25 में भोपाल जिले द्वारा निर्धारित लक्ष्य 1351900 रुपये के विरूद्ध 1508081 रुपये की राशि एकत्रित कर प्रदान की गई है।