ग्वालियर में किताबों पर 10% डिस्काउंट, यूनीफार्म पर 15%, दुकानों पर फिर मिलेगी पुस्तक मेला वाली छूट
भोपाल:नया शिक्षण सत्र शुरू होने वाला है। इसलिए एक बार फिर से कॉपी, किताबों व यूनिफॉर्म की दुकानें सजने लगी हैं
खासबात यह है कि इन दुकानों पर पुस्तक मेला वाला डिस्काउंट अभी भी मिलेगा। यानी स्टेशनरी व यूनिफॉर्म पर 15 प्रतिशत
तक और किताबों पर 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दुकानों द्वारा दिया जाएगा।
गर्मी की छुट्टियों के बाद अब फिर से स्कूल खुलने का समय नजदीक आ गया है। ऐसे में बच्चों की कापी-किताबों और यूनिफार्म की खरीदारी फिर से ज़ोर पकड़ने लगी है। इस बार अच्छी खबर ये है कि माता-पिता को जेब ढीली करने से पहले थोड़ा राहत जरूर मिलेगी, क्योंकि दुकानों पर अब भी पुस्तक मेले जैसा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसका फायदा खासतौर पर नए एडमिशन लेने वाले बच्चों के परिवारों को मिलेग ग्वालियर सहित अंचल में स्टेशनरी, किताबों और स्कूल यूनिफार्म की दुकानों पर अभी भी वही छूट दी जा रही है जो पुस्तक मेले के दौरान मिलती थी। दुकानदारों के अनुसार किताबों पर 10 प्रतिशत तक, जबकि कापी, स्टेशनरी और यूनिफॉर्म पर 15 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। इससे स्कूल शुरू होने से पहले की तैयारी अब कम खर्च में पूरी हो सकेगी।
