इंदौर में फिर मिले 10 कोरोना संक्रमित मरीज
इंदौर में रविवार को 10 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी इंदौर के हैं। इनके सहित इस साल अब तक 122 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 110 मरीज इंदौर के हैं जबकि 12 दूसरे शहरों के हैं। अभी एक्टिव केस 69 हैं। इनमें से 66 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सभी की हालत ठीक है और हल्के लक्षण हैं। तीन मरीज अन्य बीमारियों के चलते प्राइवेट अस्पताल में एडमिट हैं। शहर में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले 24 दिन में तेजी से इजाफा हुआ है। स्थिति यह है कि अब हर रोज औसतन 4 मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को भी कोरोना के 8 नए मरीज मिले हैं। ये सभी इंदौर के हैं। राहत वाली बात यह है कि सभी में हल्के लक्षण हैं। । 23 मई से शुरू हुआ यह सिलसिल अभी भी जारी है। लगभग हर दिन कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जा रहे हैं। इस साल सबसे पहले 22 अप्रैल को कोरोना के दो मरीज मिले थे, जिन्हें अरबिंदो अस्पताल में एडमिट किया था। इसमें से 72 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें किडनी सहित अन्य बीमारियां थीं। फिर करीब एक माह तक कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं पाए गए। इसके बाद 23 मई को दो कोरोना पॉजिटिव मिले थे जिनमें से एक की केरल की ट्रेवल हिस्ट्री मिली थी
