फ्रॉड के मामले में MP एसटीएफ की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई.2280 करोड़ का फर्जीवाड़ा के ट्रांजैक्शन सामने आया

एंकर -मध्य प्रदेश एसटीएफने बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध बैंक खातों में जमा राशि लगभग 90 करोड़ रुपये फ्रीज किए. STF के सामने अब तक 2280 करोड़ का फर्जीवाड़ा के ट्रांजैक्शन सामने आया है.एस टी एफ इंदौर एसपी नवीन कुमार चौधरी ने खुलासा करते हुए बतया की गैर पंजीकृत YORKER FX, YORKER CAPITAL नाम की कंपनी में BOTBRO ट्रेडिंग से अधिक मुनाफा देने का लालच देकर धोखाधड़ी की गयी है.इस मामले मे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.आरोपी मदन मोहन कुमार और दीपक शर्मा निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करते थे.पूछताछ मे अब तक कुल 17 और आरोपियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है.एस टी एफ पुलिस अधीक्षक इंदौर नवीन कुमार चौधरी ने बतया की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर धोखाधड़ी आरोपी करते थे ये इन्वेस्टमेंट का लालच देते थे और छः से आठ प्रतिशत का लालच देकर लोगो को अपने जाल मे फसाते थे. पुलिस अधीक्षक ने बतया की
रोबोटिक सिस्टम का सॉफ्टवेयर डेवलप किया था आरोपियों का विदेश में भी सुपर लग्जरी लाइफ और सुपर हाई इन्वेस्टमेंट करने की जानकारी मिली है दोनों आरोपी मदन मोहन कुमार और दीपक शर्मा दिल्ली के रहने वाले है और प्राइवेट कंपनी में काम करते थे. दोनों आरोपियों का कोर्ट से रिमांड लेकर और पूछताछ की जाएगी एस टी एफ को उम्मीद है की इनसे और बड़े खुलासे हो सकते है. जिस कम्पनी की आड़ मे ये लोग धोखाधड़ी कर रहे थे वह कही भी रजिस्टर्ड नहीं है एसटीएफ अब आरोपियों के आकाओ के बारे में भी जानकारी जुटा रही है इसके लिए एक एसआईटी का भी गठन कर दिया गया है जो इस पूरे मामले की तकनीकी और बारीकी से जाँच करेगी. भोपाल एसटीएफ एसपी राजेश सिंह भदोरिया ने पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी दी