मध्यप्रदेश भवन दिल्ली में बुंदेली लोकगायन की प्रस्तुति

भोपाल :

मध्यप्रदेश भवन दिल्ली में विख्यात बुंदेली लोक गायिका उर्मिला पाण्डेय और समूह द्वारा बुंदेली लोकगायन की प्रस्तुति दी गई। पाण्डेय ने सरस्वती वंदना, देवीस्तुति, बुंदेलखंड का महिमागान, संस्कार गीत और ऋतु गीत की प्रस्तुति दी। सह-गायिका नेहा तिवारी और अनामिका पाण्डेय के साथ ढोलक पर महेंद्र चराग, तबला पर मधुरेंद्र आनंद, पैड पर गुलशन तिवारी और बैंजो पर श्री घनश्याम वंशकर ने संगत दी।

कार्यक्रम में आवासीय आयुक्त रश्मि अरुण शमी, मध्यप्रदेश शासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी तथा दिल्ली में निवासरत मध्यप्रदेश के मूलनिवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।