टीआईटी कालेज में छात्राओं के यौन शोषण मामला, छठवां आरोपी अबरार भी गिरफ्तार

भोपाल के टी आई टी कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो महीने से फरार चल रहा छटवा आरोपी अबरार को आखिरकार भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल कर ली. जहांगीराबाद पुलिस ने अपराध को इसका इटारसी स्टेशन से गिरफ्तार किया है. एसीपी अजय तिवारी ने बताया कि जहांगीराबाद टीआई के नेतृत्व में एक टीम कोलकाता गई हुई थी अबरार को उसकी भी भनक लग गई थी वह वहां से भी फरार हो गया उसको फॉलो करते हुए दूसरी ट्रेन से पुलिस टीम कोलकाता से रवाना हुई आखिरकार इटारसी स्टेशन पर उसे पकड़ लिया वह अधिकतर समय कोलकाता और इसके बाद बिहार उत्तर प्रदेश में फरारी काटता रहा अबरार फरारी के दौरान मोबाइल फोन यूज़ नहीं कर रहा था जिससे पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा अबरार पर भोपाल पुलिस ने ₹10 हज़ार का इनाम भी घोषित किया हुआ था पुलिस ने बताया कि जहांगीराबाद के एक मामले में अबरार की गिरफ्तारी हुई है बता दे की अब तक फरहान के साथ साहिल, साद, नबील और अली खान गिरफ्तार हो चुके हे.वही अब अबरार को पुलिस ने गिरफ्तार किया हे.