डीजीपी कैलाश मकवाना ने ली समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा सुधार पर चर्चा

एंकर-राजधानी में अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था की समीक्षा के लिए मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में संवाद और समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने की। यहां भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र, डीसीपी, एसीपी समेत सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान डीजीपी मकवाना ने पिछले 3 से 4 वर्षों के अपराध से संबंधित आंकड़ों और उनके विश्लेषण पर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। साथ ही, हाल के महीनों में भोपाल पुलिस द्वारा की गई कार्रवाईयों की समीक्षा भी की गई। इसमें संगठित अपराध, नशा तस्करी, साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों पर विशेष रूप से चर्चा हुई।