नदी और जल संरचनाओं का संरक्षण जनजागरण और सहयोग से ही संभव

भोपाल :

भारत भवन के अंतरंग सभागार में अथ: नदी कथा वैचारिक समागम सम्‍पन्‍न

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सदानीरा समागम के पाँचवें दिन भारत भवन के अंतरंग सभागार में जलीय जीव एवं जल संरचनाओं पर एकाग्र वैचारिक समागम का आयोजन हुआ। इस मौके पर सभी विद्वानों ने एक स्वर में कहा कि नदी तालाबों और जल संरचनाओं को संबोधित संरक्षित करने के लिए सरकार के साथ-साथ लोक समाज को भी आगे आना होगा। यह जनजागरण और सहयोग से ही संभव है। तभी हम अपना भविष्य सुरक्षित कर पाएंगे।