डिप्रेशन में चल रही दसवीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल के रातीबड़ इलाके में माता-पिता की मौत से डिप्रेशन में चल रही दसवीं की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक भूमिका सुरभि कॉलोनी में रहती थी। वह एक निजी स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा था। 2017 में उसके पिता की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी थी। जबकि उसकी मां ने 2021 में खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। भूमिका और उसका छोटा भाई अपनी दादी के पास रहता था। माता-पिता की मौत के बाद से वह दुखी रहती थी। साथ ही चिड़चिड़ापन भी रहता था। कल रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे की तलाश में पुलिस को किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे उसकी मौत की वजह का पता चल सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।