ग्राम पंचायत गुनगा में कल होगा वित्तीय समावेशन योजना अभियान का शुभारंभ अभियान 01 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक
भोपाल जिले की ग्राम पंचायत गुनगा में आज वित्तीय समावेशन योजनाओं की शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा 01 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक देशभर में चलाए जा रहे व्यापक अभियान के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग, बीमा, पेंशन एवं डिजिटल वित्तीय सेवाओं से जोड़ना है ताकि आर्थिक रूप से उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। भोपाल जिले से इस अभियान के शुभारंभ स्थल के रूप में गुनगा चयनित किया गया है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं डिजिटल बैंकिंग के लाभों की जानकारी दी जाएगी और ऑनस्पॉट खाता एवं बीमा पंजीकरण भी किए जाएंगे।

