बैरसिया विधायक खत्री के मुख्यातिथ्य में हुआ जलगंगा संवर्धन अभियान का समापन हर्राखेड़ा में हुआ जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

भोपाल:

जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने वाले “जलगंगा संवर्धन अभियान” का समापन आज जनपद पंचायत बैरसिया की ग्राम पंचायत हर्राखेड़ा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर बैरसिया विधायक विष्णु खत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने अभियान के सफल आयोजन के लिए विभागीय टीम और ग्रामीण सहभागिता की सराहना की।

यह अभियानतक चलाया गया था, जिसके अंतर्गत जिले में डगवेल रिचार्ज, खेत तालाब, जल संरचनाओं का निर्माण और ग्राम स्तर पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान विधायक खत्री ने अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले हितग्राहियों, सरपंचों, ग्राम रोजगार सहायकों और उपयंत्रियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि  कुबेर सिंह, जिला एवं जनपद सदस्य, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी इला तिवारी, जनपद पंचायत के सीईओ देवेश सराठे, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री जितेंद्र अहिरवार, एपीओ हेमन्त माधुरे, सहायक यंत्री एम.एल. अहिरवार, अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम सचिव, रोजगार सहायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।