भदभदा इलाके से हटाए गए लोगों को अभी तक पुनर्वासित नहीं किया, सेकड़ो लोग पहुचे जनसुनवाई में
एंकर -भोपाल में, ताज होटल के सामने भदभदा इलाके से हटाए गए लोगों को अभी तक पुनर्वासित नहीं किया गया है, और सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने उन्हें आशियाना देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक उन्हें कोई वैकल्पिक आवास नहीं मिला है।कलेक्टर की जनसुनवाई में भदभदा इलाके से हटाए गए लोगों ने पूर्व मंत्री पीसी शर्मा िर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शाबिस्ता ज़ाकि के साथ पहुचे. और मांग की जल्द उनको आशियाना दिया जाये. पूर्व मंत्री और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष ने सरकार और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाएं बता दे की
भोपाल के भदभदा इलाके में, ताज होटल के पास रहने वाले लोगों को कुछ समय पहले हटाया गया था.स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें पुनर्वासित करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक उन्हें कोई स्थायी आवास नहीं मिला है।इस वजह से, वे खुले में रहने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार ने चुनाव से पहले उनसे वादा किया था कि उन्हें जल्द ही घर दिया जाएगा, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है।
इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है
