क्या बंधे हाथ के डमी अध्यक्ष साबित होंगे खण्डेलवाल : मिथुन अहिरवार

डीजीपी का बयान बलात्कारियों के आगे सरेन्डर, मोहन बाबू मौन क्यू : मिथुन अहिरवार

यह डिजिटल इंडिया नहीं बल्कि डिजिटल ट्रैप की सरकार, डिजिटल जुआ – सट्टा पर कारवाई ना कर भाजपा बचा रही अपनी सत्ता : मिथुन अहिरवार

मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मध्य प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के बलात्कार पर दिए बयान एवं भाजपा सरकार द्वारा ऑनलाइन जुए, फर्जी लोन ऐप्स, डिजिटल अरेस्ट, अश्लील विडिओ कॉल, डिजिटल ब्लैक मेल, डिजिटल ठगी और अन्य डिजिटल अपराधों पर रोक लगाने की अक्षमता के खिलाफ प्रेस वार्ता की तथा प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार से तत्परता से ऐसे अपराधों पर लगाम लगाने की मांग की गई ।कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने कहा की एक तरफ सरकार जहां विपक्ष के नेताओं पर एफआईआर कराने में लगी हुई है, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी पर एफआईआर कर वह विपक्ष की आवाज को कमजोर करना चाहती है ये अलग बात है कि कांग्रेसी ऐसी किसी कारवाई से डरते नहीं, वहीं सरकार की ओर से ऐसे बयान दिलवाए जा रहे हैं जो कि अपराधियों के हौसलों को बुलंद करते हैं।