जीपीएफ गुमशुदा कटौत्रों के निराकरण के लिये भोपाल में विशेष शिविर 7 से 11 जुलाई तक

भोपाल : तीनों कोषालयों में चलेगा जागरूकता और समाधान अभियान”

प्रशासन की ओर से प्रभावी तैयारी

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी वल्लभ भवन राजीव सिंह पवैया ने बताया कि सभी अधीनस्थ तीनों कोषालयों से समन्वय करते हुए प्रशासन ने नोडल अधिकारी की नियुक्ति, व्यापक प्रचार-प्रसार तथा सभी आहरण संवितरण अधिकारी को पंपलेट्स के माध्यम से जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। शिविर स्थल पर कम से कम 150 अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था, बिजली, पानी, लैपटॉप-प्रिंटर के लिए तकनीकी सुविधाएं और अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जायेगी।

कर्मचारियों के हित में एक सार्थक पहल

इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अधिक से अधिक कर्मचारी इस शिविर से लाभान्वित होंजिससे उनके सामान्य भविष्य निधि खातों से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान हो सके और भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों से बचा जा सके। सामान्य भविष्य निधि अंशदाताओं को सही समय पर और सटीक जानकारी मिलना, उनके आर्थिक अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में एक बड़ी पहल है, जिसे सफल बनाने के लिए हर स्तर पर सहयोग और सक्रियता की आवश्यकता है। पवैया ने सभी संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वे उक्त शिविर में अनिवार्य रूप से भाग लेंसाथ ही अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इस संबंध में जागरूक करें।