भोपाल में जेंडर चेंज करने के मामले में बड़ा खुलासा..वशीकरण करके कराया जेंडर चेंज.
भोपाल : एंकर -विश्वासघात कर दोस्त की जिंदगी से खिलवाड़ कर उसे लड़की बनने के मामले में पीड़ित ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं। भोपाल के नर्मदापुरम निवासी 25 वर्षीय पीड़ित युवक ने बताया कि उसने दोस्त पर भरोसा कर जेंडर चेंज तक करवा लिया, लेकिन आरोपी दोस्त बाद में शादी से मुकर गया। लिंग परिवर्तन कराने से पहले आरोपी शुभम ने अपने दोस्त को भरोसे में लेकर उससे 6 लाख रुपए भी ले लिए थे। बाद में जब शादी का दबाव बनने लगा तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने और पैसे मांगे। गांधी पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आगे की जांच के लिए केस नर्मदापुरम पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।बता दें कि, इस पूरे मामले में तांत्रिक क्रियाओं के जरिए वशीकरण का भी एंगल सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित को वशीकरण कर उसका जेंडर चेंज कराया गया। आरोपी ने तांत्रिक बनकर पीड़ित युवक को अपने जाल में फंसाया।आरोपी युवक तांत्रिक पूजा करता था। आरोपी शुभम यादव उर्फ आबू का तांत्रिक पूजा का नृत्य करते हुए वीडियो भी सामने आया है। आरोपी तंत्र विद्या पूजा करने के बाद पीड़ित युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाता था।
