आयुष्मान योजना में इनपेंल्ट अस्पतालों का फर्जीवाड़ा ..?

भारत सरकार की जनता के हित मे चलाई जा रही योजना आयुष्मान के तहत प्राईवेट अस्पतालों को आयुष्मान कार्ड धारक का मुफ्त इलाज़ करना होता है । औऱ सरकार इसका पैसा सीधे अस्पताल को अदा करती है ।

इस योजना में अस्पातल को इनपेंल्ट करने के लिए कई कठोर नियम है । सूत्रों की माने तो मध्यप्रदेश में कई ऐसे अस्पताल इनपेंल्ट है जो नियमों में नही आते ।

इन अस्पतालों में अस्थाई डॉ को स्थाई बताकर इनपेंल्ट प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाती है । इसमें सीएमएचओ की भूमिका महत्पूर्ण रहती है क्योकि इनका सत्यापन सीएमएचओ को ही करना होता है ।

अस्पताल सिर्फ पैसा कमाने में लगे है । ना योग्य डॉ है ना योग्य स्टाफ़ सिर्फ है तो पलंग ,औऱ नोट गिनने की मशीन ….?