कमला नगर की टीआई निरूपा पाण्डेय ने फिर मारा बड़ा हाथ – 21 मुकदमों वाला बदमाश धराया!

थाना कमला नगर की कमान जब से निरीक्षक निरूपा पाण्डेय के हाथों में आई है, तब से अपराधियों की सांसें उखड़ने लगी हैं। दबंग अंदाज़, बेधड़क फैसले और हर केस में सीधी मार – निरूपा पाण्डेय उन अफसरों में हैं जो अपनी वर्दी की हनक नहीं, अपने एक्शन से पहचान बनाती हैं। फरार आरोपी हो या गैंग की धरपकड़, इनके निशाने से कोई नहीं बचता। ये वो अफसर हैं जो गूंज से नहीं, चुपचाप गिरफ़्तारी से सुर्खियों में आती हैं – नाम कम बोलती हैं, काम ज़्यादा करती हैं। भोपाल पुलिस में इनकी दबंगई की मिसालें अब थानों से निकलकर लोगों की ज़ुबान पर हैं।