मुख्यमंत्री डॉ यादव सादे ढंग से सिर्फ दो वाहनों में बाजार पहुंचे और 15 मिनट रुक कर फल खरीद कर अपने निवास लौट गए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ट्रैफिक की रेड लाइट पर रख कर सामान्य नागरिकों की तरह वाहन चालक को निर्धारित समय रोककर फिर ग्रीन लाइट होने पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।