अशोकनगर के बहाने PCC चीफ ने सरकार पर साधा निशाना

मध्यप्रदेश में अशोकनगर की घटना को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार पर सियासी निशाना साधा है। उन्होंने परिवार के गुम होने पर सवाल उठाए हैं। कहा 14 दिन हो गए हैं परिवार गांव से गायब है। हमारे नेता दिग्विजय सिंह भी गांव गए थे। कुटुंब के लोगों ने उनसे कहा कि जब से FIR कराई है उसके बाद से वह दोनों भाई और उनके परिवार गायब है। ऐसे में मेरी सरकार से मांग है कि उन्हें सबके सामने लाया जाए। क्या उनका अपहरण हुआ है या फिर हत्या कर दी गई है, इस बात को स्पष्ट सरकार करें। शहडोल में जल प्रबंधन कार्यक्रम में ड्राई फ्रूट्स घोटाले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा मध्यप्रदेश में एक भी मंत्रालय ऐसा नहीं है जहां 50% से कम कमीशन लिया जाता हो। कुछ दिन में 1 लीटर पेंट से 233 लोगों ने पुताई की थी, अब 14 लोग जिस तरीके से ड्राई फ्रूट खा गए। मुझे लगता है कि पेट तो इनका इंसानों जैसा था, लेकिन खा भैसों जैसा गए और पचा भी गए।