ई-केवायसी कराने के बाद 20 लाख नये हितग्राहियों को पात्रता पर्ची जारी करने विंडो ओपन : खाद्य मंत्री राजपूत
भोपाल : विगत 5 माह में एक करोड़ से अधिक हितग्राहियों का हुआ ई-केवायसी
ई-केवायसी करने विशेष अभियान चलाया गया
ई-केवायसी करने विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ई-केवायसी से शेष हितग्राहियों की सूची स्थानीय निकाय, खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई गई। ग्राम एवं मोहल्ले में कैम्प लगाए गए। दिव्यांग/वृद्ध की घर-घर जाकर ई-केवायसी की गई। कैम्प में उचित मूल्य दुकान के विक्रेता एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग/नगरीय निकाय के अमले को लगाया गया। हितग्राही के ग्राम में ही पीओएस मशीन के माध्यम से ई-केवायसी किए गए। वर्तमान में सम्मिलित हितग्राहियों में से मृत/अस्तित्वहीन/दोहरे/अपात्र पाए जाने वाले हितग्राहियों का चिन्हांकन किया गया। जिन पात्र हितग्राहियों के आधार डाटा अपग्रेड नहीं थे, उनको केम्प में भेजकर अपग्रेड कराया गया। अभियान की लगातार मॉनिटरिंग की गई।
विभाग द्वारा ई-केवायसी के लिये किए गए इन प्रयासों के फलस्वरूप विगत 5 माह में 1 करोड़ से अधिक पात्र हितग्राहियों के ई-केवायसी कराए गए। अभी तक 90 प्रतिशत हितग्राहियों के ई-केवायसी किए जा चुके है। कुल पात्र हितग्राही 5 करोड़ 32 लाख हैं। खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत 29 श्रेणी के 20 लाख नवीन पात्र हितग्राहियों को जोड़ने हेतु कुशन प्राप्त हो सका है। ई-केवायसी होने पर SMART-PDS अंतर्गत पात्र परिवारों को राशन का वितरण करने में सुविधा होगी।
