स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने इटारसी में शुक्रवार को आम सभा का आयोजन

भोपाल : मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आम उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर से होने वाले लाभ और स्‍मार्ट मीटर को लेकर जनसामान्‍य में फैली भ्रांतियों को दूर करने हेतु इटारसी संभाग में एक आम सभा का आयोजन किया जा रहा है। कंपनी ने बताया है कि यह आम सभा आगामी 1 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे से इटारसी में आयोजित होगी। सोनासांवारी पंचायत भवन में आयोजित इस आम सभा में प्रशासन की ओर से तहसीलदार उपस्थित रहेंगे जबकि जन समुदाय से संवाद करने के लिए इटारसी संभाग के उप महाप्रबंधक सहित वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

कंपनी ने कहा है कि इस आम सभा में सभी गणमान्‍य व्यक्ति व उपभोक्‍तगण शामिल होकर स्मार्ट मीटर की गणना एवं स्मार्ट मीटर लगने से होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही स्मार्ट मीटर से संबंधित विभिन्न प्रकार की भ्रांतियों को बिजली कंपनी के अधिकारियों द्वारा दूर किया जाएगा।