एंकर- मध्यप्रदेश की विधानसभा में एक नया नवाचार शुरू हुआ है,,

भोपाल

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की पहल पर शुरू हुए इस कार्यक्रम में
अब सभी पूर्व दिवंगत विधानसभा अध्यक्षों और पूर्व मुख्यमंत्रियों की जन्म जयंती और पुण्यतिथि मनाई जाएगी

Vo – मध्यप्रदेश विधानसभा में अब दलगत राजनीति से ऊपर उठते हुए पूर्व अध्यक्षों और मुख्यमंत्रियों की जन्म जयंती और पुण्यतिथि पर उन्हें याद करने की नई परंपरा का आगाज हुआ है,,शनिवार को प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई,,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंट्रल हॉल में पंडित रविशंकर शुक्ल के कामों को याद किया।
डॉ यादव ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के इस प्रयास को प्रारंभ करने के लिए आभार भी व्यक्त किया।
बाईट — डॉ मोहन यादव,मुख्यमंत्री , मप्र
वियो 2-
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा राजनीति से अलग है और हमने यह निर्णय लिया की पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हम उनको स्मरण करेंगे
बाईट — नरेंद्र सिंह तोमर,अध्यक्ष,विधानसभा
फाइनल वियो – मध्यप्रदेश विधानसभा में शुरू हुआ नया नवाचार दूसरे प्रदेशों के लिए भी एक नजीर बन गया है ,ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की क्या देश के दूसरे राज्य भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपने नेताओं को याद करने की पहल शुरू करेंगे