कांग्रेस विधायकों का विधानसभा सत्र के दौरान विरोध
विधानसभा सभागार में की नारेबाजी
मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों द्वारा विधानसभा सत्र से बाहर निकलकर विधानसभा परिसर में नारेबाजी की गई व भ्रष्ट अधिकारियों को बचाना बंद करो के नारे लगाए गए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने संसदीय कार्य मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा की विधायक आरिफ मसूद के कॉलेज का मामला कोर्ट में चल रहा है संसदीय कार्य मंत्री कह रहे हैं कि इससे पहले जो जांच रिपोर्ट बनाई गई थी वह फर्जी है तो ऐसे झूठे प्रकरण खुद सरकार बनवा रही हैं वहीं उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला पर निशाना साधते हुए कहा कि जबलपुर जिला कार्यक्रम स्वास्थ्य अधिकारी की डिग्री फर्जी है उन्होंने कहा विधायक लखन घनघोरिया के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री कहते हैं की डिग्री फर्जी है तो वहीं ध्यान आकर्षण में सरकार उस पर पुनः जांच करना चाहती है और क्लीन चैट दे रही है सरकार युवाओं रोजगार नहीं देना चाहती विपक्ष के सवालों पर सही जवाब नहीं दिए जा रहे विपक्ष लगातार जनता की आवाज उठा रहा है।
