सायबर फ्राड को लेकर बोले पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह
एक हजार करोड़ में से मध्य प्रदेश पुलिस 1 करोड़ 94 लाख की रिकवरी कर पाई है आप स्वयं कल्पना करें कितना बड़ा मामला है
एक तरफ चार साल में हजार करोड़ से अधिक की ठगी मध्य प्रदेश के निवासियों के साथ साइबर फ्रॉड को लेकर हुई है ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को लेकर लेकिन इन शिकायतों में FIR होने के बावजूद मात्र 1 करोड़ 90 लाख के आसपास पुलिस रिकवर कर पाई है।
आज भी लगभग 1 हजार करोड़ के आसपास ऐसा पैसा है जो ठगा गया हैं लेकिन पाया नही गया है
यह बहुत गंभीर मामला है कहीं ना कहीं इस बात को दिखता है कि मध्य प्रदेश पुलिस के पास वर्तमान में साइबर फ्रॉड के संबंध में जांच करने के लिए और दोषी को पकड़ने के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं है
प्रधानमंत्री जी लगातार बात कर रहे हैं की यूपीआई के ट्रांजैक्शन, पेटीएम, फोन पे के ट्रांजैक्शन बढ़ने चाहिए लेकिन मध्य प्रदेश में अकेले हजार करोड़ का गबन हो रहा है ऑनलाइन फ्रॉड के माध्यम से उसकी रिकवरी नहीं हो पा रही है।
मेरा आरोप है कि इन मामलों में जब हर बार जांच होती है तो तत्काल ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किसने किया है किसको कैसे मिले हैं तो जानकारी मिल जाती है लेकिन जब फरियादी पुलिस के पास जाता है तो तो कहा जाता है कि बैंक का मामला है हम क्या कर पाएंगे उसमे।
जो कमियां पुलिस प्रशासन की है साइबर फ्रॉड को लेकर उनका पूरा करना चाहिए।
मेरे पास इसके आंकड़े हैं माननीय गृहमंत्री जो स्वयं मुख्यमंत्री जी हैं वह मुझे उत्तर दे रहे हैं कि एक तरफ 4 साल में 1000 करोड रुपए का गमन हुआ है साइबर फ्रॉड में लेकिन मात्र एक करोड़ रिकवर होता है मतलब एक प्रतिशत से भी काम यह बहुत बड़ी कमी हे विफलता है मध्य प्रदेश पुलिस की।।
