स्टेम्प ड्यूटी संसोधन विधेयक को लेकर बोले कांग्रेस पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह,,,

आज उपमुख्यमंत्री जी के द्वारा कमर्शियल टेक्स डिपार्टमेंट के 4 विधेयक प्रस्तुत किये गए थे

मध्यप्रदेश के अधीन लगभग 22 विभिन्न प्रकार के स्टेम्प ड्यूटी में वृद्धि की गई है।

हर गांव में, हर छोटे कस्बे में , हर शहर में अनेको सौदों में अनेको लेनदेन के मामलों में , राजस्व के मामलों में ,बिजली विभाग हो ,थाने के काम हो अनेक कामों में शपथ पत्र लगता है।

अभी तक शपथ पत्र के लिए 50 रूपये का स्टाम्प लगता था लेकिन आज इस विधेयक के माध्यम से उस शपथ पत्र के स्टाम्प शुल्क को पचास रुपये से बढ़ाकर के 200 रुपये कर दिया गया है चार गुना बढ़ा दिया गया है ।

ऐसे ही 21 ओर स्टाम्प शुल्क एक हजार से पांच हजार कर दिए है, कहि दो हजार से पांच हजार कर दिये है। अलग अलग स्टेम्प शुल्क की व्रद्धि से आम उपभोक्ता आम किसान , आम व्यापारी है जिनके छोटे मामले लेनदेन के होते है, बंधक, पट्टे होते है ऐसे आम आदमी को एक अतिरिक्त वित्तीय बोझ भाजपा सरकार ने डाला है।

हमने इसका पूर्ण रूप से विरोध किया

पुणे की फोर्स मोटर्स कम्पनी को भाजपा सरकार ने 300 करोड़ का अनुदान दिया है।

एक तरफ मुख्यमंत्री उद्योगपतियों को 300 करोड़ का अनुदान दे रहे है। वही आम जनता पर स्टेम्प शुल्क में व्रद्धि करने से वित्तीय बोझ डाल रहे है

पूरी कांग्रेस पार्टी जो स्टाम्प शुल्क में व्रद्धि की जा रही है इस विधेयक के माध्यम से हम इसका विरोध करते है

इस विधेयक के माध्यम से आम जनता पर आर्थिक बोझ पड़ेगा जो उचित नही है।