कोहेफिजा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नागपुर से लाखों का सोना ज़ब्त
एंकर- राजधानी की कोहेफिजा पुलिस ने चोरी के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कांग्रेस नेता यासिर अहमद के घर हुई सोने की चोरी के मामले में पुलिस ने नागपुर, महाराष्ट्र से लाखों रुपये मूल्य का सोना ज़ब्त किया है।पुलिस के मुताबिक, चोरी की इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि घर में काम करने वाली नौकरानी तान्या भार्गव ने ही दिया था। जांच में खुलासा हुआ कि नौकरानी ने योजनाबद्ध तरीके से घर में रखे लाखों के जेवरात चुरा लिए और उन्हें अपने बॉयफ्रेंड आशीष तोरण,के पास नागपुर में जाकर छिपा दिय.कोहेफिजा थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस की टीम तुरंत नागपुर पहुंची और वहां से चोरी किया गया पूरा सोना बरामद कर लिया।बताया जा रहा है कि चोरी हुए जेवरातों की कीमत लाखों में है.इस कार्रवाई को भोपाल पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, जिसने न सिर्फ चोरी की वारदात का खुलासा किया बल्कि अंतरराज्यीय सीमा पार जाकर सफलता पूर्वक माल की बरामदगी भी की.

