मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर किया नमन
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए कोटिश: नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे सादगी, त्याग, कर्मठता और समर्पण की प्रतिमूर्ति थे। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र व संगठन की सेवा के लिए समर्पित रहा, जिससे प्रेरणा लेकर असंख्य कार्यकर्ता देशसेवा के लिए प्रेरित हुए।
