पुलिस लिखी स्कॉर्पियो से अवैध शराब जब्त
एंकर – भोपाल में एक बार फिर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पिछले महीने क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्कर यासीन अहमद उर्फ मछली और उसके चाचा शावर अहमद को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। उस वक्त तस्करी के लिए जिस सफेद रंग की स्कॉर्पियो का इस्तेमाल हुआ था, उस पर विधानसभा का वीआईपी पास लगा हुआ था। अब टीला जमालपुरा पुलिस ने एक काले रंग की स्कॉर्पियो ज़ब्त की है। इस गाड़ी से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है।खास बात यह है कि इस स्कॉर्पियो के आगे-पीछे “पुलिस” लिखा हुआ था और उस पर ब्लैक फिल्म भी चढ़ी हुई थी। थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि यह गाड़ी कुख्यात अपराधी मनीष नांदेड़ की है। मनीष अपने गिरोह के सात सदस्यों के साथ जुआ खेलने भोपाल आया था।टीआई के मुताबिक आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए हमेशा रात 11 बजे के बाद ही होशंगाबाद से निकलता था,ताकि पुलिस को शक न हो और आसानी से शराब तस्करी की जा सके। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से शराब की कई पेटियां बरामद हुईं।फिलहाल पुलिस ने गाड़ी और शराब ज़ब्त कर ली है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही है की आखिर अवैध कारोबार में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों पर या तो वीआईपी पास क्यों लगे रहते हैं, या फिर उन पर पुलिस लिखा होता है?और जब गाड़ियां इतनी साफ-साफ पहचान वाली होती हैं, तो पुलिस चेकिंग के दौरान ये आरोपी आसानी से कैसे निकल जाते हैं?
