19 अगस्त को रानी कमलापति–आधारताल एक्सप्रेस, जबलपुर स्टेशन पर समाप्त व प्रारंभ होगी
भोपाल मंडल के रानी कमलापति स्टेशन से दिनांक 19 अगस्त को चलने वाली गाड़ी संख्या 22187 रानी कमलापति–आधारताल एक्सप्रेस अपने निर्धारित गंतव्य आधारताल के स्थान पर जबलपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी।
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 22188 अधारताल -रानी कमलापति एक्सप्रेस का प्रारंभ भी जबलपुर स्टेशन से ही किया जाएगा।
यह निर्णय जबलपुर स्टेशन यार्ड में आवश्यक ब्लॉक लिए जाने के कारण लिया गया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे असुविधा से बचने हेतु यात्रा से पूर्व गाड़ी की स्थिति की जानकारी रेलवे के अधिकृत स्रोतों से प्राप्त करें।
