रेलवे ने चार माह में लगभग 19 मिलियन टन माल लदान और 1953 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त किया

फ़ूडग्रेन में 33 प्रतिशत एवं कोल में 19 प्रतिशत अधिक माल लदान किया

भोपाल  :

पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के निरंतर मॉनेटरिंग में पश्चिम मध्य रेल पर गुड्स ट्रैफिक एवं कमोडिटी वाइज फ्रेट लोडिंग बढ़ाने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न बैठकें आयोजित की जाती हैं। इसी कड़ी में वाणिज्य/परिचालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों में कमोडिटी वाइज फ्रेट लोडिंग को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप पमरे ने चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से जुलाई 2025 तक गुड्स ट्रैफिक में 18.74 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग की और 1953 करोड़ 07 लाख रूपये राजस्व अर्जित किया है। इसी अवधि में गत वर्ष से तुलना करे तो गुड्स ट्रैफिक में लगभग 07 प्रतिशत फ्रेट लोडिंग और रेल राजस्व में लगभग 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

पश्चिम मध्य रेल ने अप्रैल से जुलाई 2025 माह तक कई कमोडिटी लोडिंग में बेहतर लोडिंग की है, जो इस प्रकार है।

फूडग्रेन लोडिंग में 01.30 मिलियन टन माल लदान किया जो पिछले वर्ष 00.98 मिलियन टन माल लदान की तुलना में 33.18 प्रतिशत अधिक है।
कोल लोडिंग में 04.67 मिलियन टन माल लदान किया जो पिछले वर्ष 03.92 मिलियन टन माल लदान की तुलना में 19.27 प्रतिशत अधिक है।
क्लिंकर लोडिंग में 03.36 मिलियन टन माल लदान किया जो पिछले वर्ष 02.93 मिलियन टन माल लदान की तुलना में 14.51 प्रतिशत अधिक है।
कन्टेनर लोडिंग में 0.39 मिलियन टन माल लदान किया जो पिछले वर्ष 0.36 मिलियन टन माल लदान की तुलना में 08.86 प्रतिशत अधिक है।
सीमेन्ट लोडिंग में 04.65 मिलियन टन माल लदान किया जो पिछले वर्ष 04.56 मिलियन टन माल लदान की तुलना में 02.01 प्रतिशत अधिक है।

पश्चिम मध्य रेल द्वारा फ्रेट लोडिंग और रेल राजस्व की उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।