प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई गणेश प्रतिमा की स्थापना

आज गणेश गणेश चतुर्थी के पावन अवसर के साथ ही त्यौहारी सीजन का आगाज हो गया है.. पूरे देश में गणपति बप्पा मोरिया की जय कारे लग रहे हैं.. राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना विधि विधान से की जा रही है.. अगले 10 दिन तक राजनीतिक कार्यालय में राजनीति के अलावा गणपति महाराज की पूजा अर्चना करते हुए नेता कार्यकर्ता नजर आएंगे.. आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी की मौजूदगी में विधि विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई.. इस अवसर पर सभी ने गणेश भगवान की पूजा अर्चना कर संगठन को और ज्यादा मजबूत करने का संकल्प लिया..