राज्यपाल मंगुभाई पटेल गणेशोत्सव में शामिल हुए
भोपाल :
राजभवन मंदिर परिसर में हुआ आयोजन
राज्यपाल मंगुभाई पटेल रविवार को राजभवन में आयोजित गणेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन राजभवन परिसर के मंदिर प्रांगण में किया गया है। राज्यपाल पटेल ने मंदिर प्रांगण में स्थापित भगवान गणेश की झांकी का अवलोकन किया और भगवान गणेश की आरती की। प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

