इंस्पायर अवार्ड मानक योजना

भोपाल :

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा इंस्पायर अवार्ड मानक योजना प्रदेश के युवाओं में किया गया एक ऐसा निवेश है, जो विज्ञान के अध्ययन एवं अनुसंधान को विकसित करता है। इसका उद्देश्य बच्चों में विज्ञान का बीज बोना, उसका पोषण करना, उन्हें प्रोत्साहित करना, रुचि बढ़ाना तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना है।

स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना प्रदेश के सभी शासकीय तथा अशासकीय माध्यमिक हाई स्कूल, उच्चतर माध्यमिक विज्ञान, अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय (सेंट्रल स्कूल), नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल एवं केन्द्र सरकार के अन्य विद्यालयों में लागू है। योजना में कक्षा-6 से 10वीं तक नियमित अध्ययनरत विद्यार्थी पुरस्कार के लिये पात्र होते हैं। इस कार्यक्रम के जरिये देशभर के 5 लाख विद्यालयों के स्कूली बच्चों प्रत्येक विद्यालय से दो सर्वश्रेष्ठ विचार के मान से लगभग 10 लाख नवाचारों को प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2024-25 में प्रदेश के करीब 62 हजार 124 विद्यार्थियों के आइडियाज भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किये गये।